हफ्ते भर में दूसरी बार डाउन होने के बाद फिर से ठीक हुआ Instagram

सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम हफ्ते भर में दूसरी बार डाउन हो गया। सर्विस डाउन होने की वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह देर रात 12 बजे के बाद एक तकरीबन एक घंटे के लिए प्रभावित रहा। इस दौरान यूजर्स इंस्टाग्राम के जरिए मैसेज तो भेज पा रहे थे लेकिन उनकी फीड अपडेट नहीं हो रही थी।

इंस्टाग्राम के डाउन होने के बाद ट्विटर पर #instagramdownagain का हैशटैग भी चला। ट्विटर यूजर्स मीम्स पोस्ट करते नजर आए। हालांकि कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम फिर से सामान्य तौर पर चलने लगा जिसके बाद यूजर्स ने राहत की सांस ली। वहीं इंस्टाग्राम डाउन होने से कंपनी ने भी खेद जताया था। इंस्टाग्राम ने बयान जारी कर कहा था हमें बहुत खेद है और इसे ठीक करने के लिए जितनी जल्दी हो सके काम कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम जानते हैं कि आप में से कुछ लोगों को अभी इंस्टाग्राम का उपयोग करने में कुछ समस्या हो रही होगी।

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक 9 अक्टूबर 2021 को रात 12:12 मिनट पर कुल 28,702 क्रैश रिपोर्ट किए गए। बता दें इससे पहले भी व्हाट्सएप के अलावा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम सोमवार की रात अचानक से डाउन हो गए। दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को इनके डाउन होने से काफी परेशानी हुई। हालांकि, करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ये सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!