आईपीएल प्लेऑफ की तस्वीर साफ, जानें कब और किसके बीच होंगे मुकाबले

आईपीएल 2021 में प्लेऑफ की स्थिति स्पष्ट हो गई है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस बाहर हो गई। इसके साथ ही तय हो गया कि 10 अक्टूबर को दुबई में होने वाले पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC Vs CSK) का मुकाबला होगा। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में 11 अक्टूबर को शाहजाह में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) से होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को शारजाह में ही एलिमिनेटर की विजेता और पहले क्वॉलिफायर में हारी टीम के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को दुबई में पहले क्वॉलिफायर की विजेता और दूसरे क्वॉलिफायर की विजेता टीमों के बीच फाइनल होगा।

ताजा स्थिति के अनुसार, IPL 2021 पाइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर रही। केकेआर ने बेहतर नेट रन रेट के साथ मुंबई इंडियंस को पछाड़कर प्ले-ऑफ में जगह बनाई है।

मुंबई इंडियंस का ऐसे टूटा सपना

आईपीएल 2021 के लिए शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 42 रनों से हराया। इसके बावजूद टीम का इस सीजन में सफर नाटकीय रूप से समाप्त हो गया। MI ने अपना अब तक का सर्वोच्च T20 स्कोर बनाया, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से आगे निकलने के लिए SRH को कम से कम 171 रनों से हराना था।

पहला क्वॉलिफायर, 10 अक्टूबर (दुबई) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
एलिमिनेटर, 11 अक्टूबर (शारजाह)- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

दूसरा क्वॉलिफायर, 13 अक्टूबर (शारजाह) – एलिमिनेटर की विजेता और पहले क्वॉलिफायर में हारी टीम के बीच
फाइनल, 15 अक्टूबर (दुबई)- पहले क्वॉलिफायर की विजेता और दूसरे क्वॉलिफायर की विजेता टीम के बीच

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!