भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर नहीं खेल पाएंगी पिंक बाल टेस्ट

नई दिल्ली ।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार 30 सितंबर से एकमात्र पिंक बाल टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय महिला टीम पहली बार पिंक बाल टेस्ट मैच खेलने उतरेगी और इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान और टेस्ट की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर इस एतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इस बात की पुष्टि खुद कप्तान मिताली राज ने की है।

भारत स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के बिना मैच में उतरेगा। कप्तान मिताली राज ने मैच की पूर्व संध्या पर इस बात की पुष्टि की। अंगूठे में चोट की शिकायत के कारण अनुभवी आलराउंडर हरमनप्रीत कौर तीनों एकदिवसीय मैचों में भी नहीं खेल सकी थीं और अब एकमात्र टेस्ट मैच से भी उनको बाहर बैठना होगा। कौर की कमी को कौन पूरा करेगा, ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि हरमनप्रीत कौर अनुभवी बल्लेबाज हैं।

उम्मीद की जा रही है कि हरमनप्रीत कौर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले ठीक हो जाएंगी और मैदान पर वापसी करेंगी। इतना ही नहीं, इस सीरीज के बाद उनको वुमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में भी खेलना है। हरमनप्रीत कौर ने Melbourne Renegades के साथ इस सीजन के लिए करार किया है। उनके अलावा भी कई भारतीय महिला क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी, लेकिन फैंस चाहेंगे कि पहले वे पूरी तरह ठीक हो जाएं।

15 साल में पहली बार दोनों टीमें टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। इससे पहले मिताली राज ने कहा, “उन्हें भारतीय टीम के पास सबसे अच्छे तेज गेंदबाजी आक्रमणों में से एक होना चाहिए। बेशक झूलन (गोस्वामी) के पास जो विशाल अनुभव है, और जिस तरह से वह भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन कर रही हैं और मेघना सिंह जैसी युवा तेज गेंदबाज जो अपनी पहली सीरीजी के लिए आई हैं, वह भी बहुत प्रभावशाली रही हैं।”

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!