पंजाब किंग्स से अलग होंगे केएल राहुल ! इस टीम की कप्तानी मिलने की संभावना

कयास हैं कि पंजाब किंग्स के कप्तान और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे केएल राहुल अगले सीजन में पंजाब किंग्स से अलग होने के लिए तैयार हैं। राहुल आईपीएल 2021 में 13 मैचों में 626 रन बना चुके हैं। पंजाब किंग्स आई.पी.एल. के इस सीजन से बाहर हो चुकी है। बहरहाल, क्रिकबज वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक- ऐसा माना जा रहा है कि कुछ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल के साथ संपर्क साधा है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक अगले सीजन के लिए रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा नहीं की है। इस कारण नियमों के कारण कई फैसले रुक भी सकते हैं।

बता दें कि प्रत्येक फ्रैंचाइजी के पास अपने मौजूदा खिलाडिय़ों को रोकने के लिए आरटीएम कार्ड होता है। लेकिन माना जा रहा है कि केएल राहुल पंजाब किंग्स से सौहार्दपूर्ण विदाई लेने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। हालांकि इस बाबत अभी पंजाब किंग्स प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से कुछ भी बयान जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि केएल राहुल अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जा सकते हैं। विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी है ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को लाने के लिए आरसीबी प्रबंधन कोशिशें कर रहा है।

आई.पी.एल. 2022 में वैसे भी दो नई टीमें जल्द शामिल होने वाली है। ऐसे में कई टीमों के कप्तान बदलने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई दो नई टीमों के लिए टेंडर जारी कर चुकी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी भी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उन्हें भी यकीन नहीं है कि वह करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!