कोयला संकट पर केंद्र के साथ बात करे तमिलनाडु सरकार: पनीरसेल्वम

चेन्नई |

अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार से राज्य में घटते कोयला भंडार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार से बात करने और भंडार फिर से पूरा कर संकट टालने का आग्रह किया।

अन्नाद्रमुक नेता ने ताप संयंत्रों के संचालन के लिए ईंधन की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खबरों से संकेत मिलता है कि राज्य के पास केवल चार दिनों का भंडार है और यह बिजली के परिदृश्य से अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि ताप ऊर्जा केंद्रों पर कोयले के भंडार में गिरावट आई है क्योंकि कोयले के केंद्रीय आवंटन में 20,000 टन प्रतिदिन की कमी की गई है।

पनीरसेल्वम ने यहां एक बयान में कहा, ”यह गंभीर चिंता का विषय है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो तमिलनाडु एक गंभीर संकट में फंस जाएगा, जिसमें बिजली की कटौती और आर्थिक गिरावट शामिल है। मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और इस मामले को केंद्रीय कोयला मंत्री के समक्ष उठाना चाहिए ताकि भंडार में कमी की भरपाई की जा सके।” पूर्व मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार एक स्थायी समाधान के रूप में केंद्र से ओडिशा के चंद्रबिला कोयला ब्लॉक में खनन की अनुमति प्राप्त कर सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!