आशीष मिश्रा आज यूपी पुलिस के सामने होगा पेश, मंत्री ने बेटे को बताया निर्दोष

लखीमपुर हिंसा केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से आज यूपी पुलिस पूछताछ कर सकती है। पूरे मामले में शुरू से आशीष मिश्रा को आरोपी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने आशीष मिश्रा के मामले में अब तक कोई तेजी नहीं दिखाई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई है। आशीष के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। माना जा रहा है पूछताछ के बाद आशीष को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इस बीच, आशीष के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने बेटे को निर्दोष बताया है। पूरे मामले में सियासत जारी है। नवजोत सिंह सिद्धू भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और मौत व्रत भी रख लिया है।

राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा स्वास्थ्य कारणों से शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हो सका। पहली बार पेश नहीं होने पर आशीष मिश्रा के खिलाफ दूसरी बार नोटिस जारी किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के लखीमपुर खीरी स्थित आवास के बाहर एक और नोटिस चस्पा कर उनके बेटे आशीष मिश्रा को नौ अक्टूबर को पेश होने को कहा। लखीमपुर खीरी में रविवार (3 अक्टूबर) को हुई हिंसा में चार किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!