PM मोदी ने अपने जापानी समकक्ष से बात की, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से बात की और उन्हें जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की। किशिदा सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर फुमियो किशिदा को बधाई देने के लिए उनसे बात की। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने व भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बीच एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी में तेजी से हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और उच्च-प्रौद्योगिकी एवं भविष्य में उभरने वाले क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक बढ़ाने की संभावना पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने जापानी कंपनियों को और अधिक निवेश के माध्यम से भारत के आर्थिक सुधारों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत और जापान के बीच दृष्टिकोणों के बढ़ते सामंजस्य तथा मजबूत सहयोग के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने इस संदर्भ में क्वाड फ्रेमवर्क के तहत सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने किशिदा को द्विपक्षीय शिखर बैठक के लिए अपनी सुविधानुसार जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!