आज से बढ़ेंगे सीमेंट के दाम, कोयला-बिजली की महंगाई बनी बहाना

इंदौर ।

नए घर का सपना देख रहे लोगों और रियल इस्टेट सेक्टर को सरिये के बाद अब सीमेंट झटका देने जा रही है। सीमेंट कंपनियों ने 10 अक्टूबर से दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इंदौर समेत आसपास के शहर कस्बों के खुदरा बाजार में कंपनियों के दाम बढ़ाने के दो दिन पहले शुक्रवार से ही सीमेंट के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। सभी सीमेंट कंपनियों ने एक साथ मूल्यवृद्धी की घोषणा की है। कोयले और बिजली के बढ़ती कीमतों को दाम बढ़ाने की वजह बताया गया है। फिलहाल प्रति बोरी 10 से 20 रुपये बढ़ाने की बात कही गई है।

सीमेंट कारोबारियों को दो दिन पहले कंपनियों की ओर से सूचना दी गई थी कि दामों में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। सूचना के बाद खुदरा कारोबारियों ने 8 अक्टूबर से 10 रुपये प्रति बोरी दाम बढ़ा दिए हैं। व्यापारी युसुफ लोखंडवाला के अनुसार फिलहाल शहर में सीमेंट कंपनी के अनुसार अलग-अलग ब्रांड में 330 से 350 रुपये प्रति बोरी बिक रही है। शुक्रवार से सभी के दामों में 10 रुपये की वृद्धि होगी। कंपनियों की ओर से संदेश मिलने के बाद ही दामों में यह वृद्धि की जा रही है।

मध्यभारत के बड़े सीमेंट डीलरों में शामिल हेमंत गट्टानी के अनुसार कंपनी की ओर से हमें 10 अक्टूबर से दाम बढ़ने की सूचना मिली है। उसी तारीख से हम मूल्यवृद्धि कर रहे हैं। सीमेंट के दामों में बीते महीने भी बढोतरी की गई थी। हालांकि ताजा वृद्धि को दामों में बढ़ी तेजी लाने की शुरुआत माना जा रहा है। बिल्डर अजय चौरड़िया के अनुसार बीते महीने सीमेंट के दाम करीब 10 रुपये बढ़े थे। ताजा संकेत से लग रहा है कि दीवाली तक सीमेंट के दामों में 20 से 30 रुपये का इजाफा हो जाएगा।

मप्र और मध्यभारत से पहले ही दक्षिण भारत में सीमेंट कंपनियां इतने दाम बढ़ा चुकी है। त्याहारों से पहले कंस्ट्रक्शन तेजी से जारी है। मांग अच्छी है लिहाजा कंपनियों को इसका लाभ उठाते हुए दाम बढ़ाने का मौका मिल गया है। कोयले या बिजली की बजाय सीमेंट कंपनियों का कार्टेल मूल्यवृद्धि के लिए जिम्मेदार है।

150 से 175 रुपये प्रति वर्गफुट सीमेंट का खर्च

क्रेडाइ के अध्यक्ष नवनीत मेहता के मुताबिक किसी भी प्रोजेक्ट में सीमेेंट और सरिये का खर्च सबसे अहम होता है। सरिये के दाम पहले से ऊंचाई पर है। 30 प्रतिशत लागत सरिये की मानी जाती है। इसी तरह प्रोजेक्ट में 150 रुपये से 175 रुपये प्रति वर्गफुट लागत सीमेंट की होती है। ताजा मूल्यवृद्धि से बिल्डरों की परेशानी बढ़ जाएगी। पुराने दामों पर बुकिंग बिल्डर्स ले चुके हैं। जबकि अब प्रोजेक्ट महंगा होगा। ऐसे में या तो खरीदारों पर बोझ डालना होगा या घाटा उठाना पड़ेगा या प्रोजेक्ट धीमे पड़ जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!