इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में जियो नेटवर्क गायब

इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में रिलायंस जियो का नेटवर्क मंगलवार रात से बाधित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों ग्राहक परेशान हो रहे हैं। इंदौर से खबर है कि पूरे शहर में जियो का नेटवर्क डाउन (Jio Network Down) हो गया है। यूजर्स न फोन कॉल कर पा रहे हैं, ना ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। नईदुनिया ने JIO के प्रवक्ता से संम्पर्क साधने की कोशिश की है। कंपनी की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के मध्य प्रदेश से जुड़े सर्वेर में तकनीकी परेशानी आई है, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। तब तक सेवाएं बाधित रह सकती हैं। पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में समस्या है।

ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #JIODown

ट्विटर पर #JIODown ट्रेंड करने लगा है। अभी मध्य प्रदेश से बाहर कहीं नेटवर्क डाउन होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में नेटवर्क में कोई समस्या नहीं बताई गई है। यूजर्स को पहले लगा कि व्हाट्सऐप एक बार फिर डाउन हो गया है, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि समस्या JIO के नेटवर्क में है। बुधवार सुबह से जियो का मोबाइल फोन नेटवर्क ठप होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। उपभोक्ता फोन लगाकर मोबाइल नेटवर्क चेक करते रहे। खास बात यह है कि इस दौरान मोबाइल की डिस्प्ले पर नेटवर्क सिंबल नजर आ रहा था। लेकिन कॉल कनेक्ट करने का प्रयास करते समय एक समस्या हुई।

बता दें, दो दिन पहले ही फेसबुक और व्हाट्सऐप के सर्वर डाउन होने से हड़कंप मच गया था। तब भारत सहित दुनिया के कुछ हिस्सों में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक को बंद कर दिया गया था, जबकि व्हाट्सएप सर्वर त्रुटि दिखा रहा था। उपयोगकर्ता लॉग इन करने, अपनी फ़ीड रीफ़्रेश करने या सीधे संदेश (डीएम) भेजने में असमर्थ थे। हालांकि जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी गईं, लेकिन चंद मिनटों में कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!