प्रियंका गांधी को नहीं छोड़ा गया तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी’: नाना पटोले

मुंबई |

लखीमपुर हिंसा मामले में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि अगर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत से रिहा नहीं करेगी तो पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी और “जेल भरो आंदोलन” करेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में ले लिया था।

किसानों के परिजनों से कोई भी जाकर मिल सकता है
पटोले ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों के परिजनों से कोई भी जाकर मिल सकता है लेकिन राहुल गांधी या प्रियंका को जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार राहुल और प्रियंका से डरती है।

प्रियंका गांधी को छोड़े नहीं तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी
पटोले ने कहा कि प्रियंका गांधी को सम्मानजनक तरीके से छोड़ा जाना चाहिए वरना कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी। उन्हें उनसे और किसानों से माफी मांगनी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें सीतापुर के पीएसी कम्पांउड में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और उन्हें कोई नोटिस या प्राथमिकी नहीं दी गयी है।

बता दें कि यूपी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका तथा 10 अन्य लोगों पर शांति भंग करने के प्रयास में मामला दर्ज कर निवारक हिरासत में रखा गया है। प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही थीं जब उन्हें हिरासत में लिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!