WHO के एक्सपर्ट पैनल की अहम बैठक आज, कोवैक्सीन को मिल सकती है वैश्विक मंजूरी

नई दिल्ली ।

भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaxin) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) मान्यता दे सकता है। भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति (EUL) नहीं मिली है। लेकिन इस पर आज कोई फैसला आ सकता है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों के पैनल की मंगलवार को बैठक होने जा रही है, जिसमें भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने भारत बायोटेक की ओर से सौंपे गए डॉक्यूमेंट की समीक्षा के बाद कोवैक्सीन को मंजूरी देने में अब देर नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अब तक दुनिया की 6 कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इनमें फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन, जानसन एंड जानसन वैक्सीन, आक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका वैक्सीन, माडर्ना, सिनोफॉर्म और सिनोवॉक वैक्सीन शामिल हैं। इसमें आक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पहले से ही शामिल है, जिसकोंभारत में सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया कोविशील्ड(Covishield) के नाम से मैन्युफैक्चर कर रहा है, जिसका टीकाकरण कार्यक्रम में सबसे अधिक प्रयोग हुआ है।

WHO के विशेषज्ञों का स्ट्रैटजिक एडवायजरी ग्रुप (SAGE) कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर मंगलवार को बैठक करेगा। एक्सपर्ट पैनल की चार दिवसीय मीटिंग 4 अक्टूबर को शुरू हुई, जिसमें पॉलिसी गाइडेंस पर फैसला हो सकता है। ये बात ध्यान रखने वाली है कि WHO को सौंपे गए सभी दस्तावेजों को मूल्यांकन SAGE और टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप करता है. इसी महीने टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप की भी मीटिंग होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EUL (Emergency Use Listing) एक रिस्क आधारित प्रक्रिया है, जिसमें लिस्टिंग के लिए गैर-लाइसेंसी वैक्सीन का मूल्यांकन किया जाता है। इस प्रक्रिया में चिकित्सकीय और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स भी शामिल हैं, ताकि महामारी के समय में लोगों को तेजी से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके। अगर कोवैक्सीन को EUL में शामिल किया जाता है तो भारत में बनी इस वैक्सीन को वैश्विक स्तर पर व्यापक स्वीकृति मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!