नई दिल्ली |
देश में कोरोना महामारी खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। देश में कोरोना संक्रमण 209 दिन बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 18 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 18,346 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 263 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
देश में अब 2,52,902 सक्रिय मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में 29,639 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। साथ ही राहत की बात यह है कि भारत में अब 2,52,902 सक्रिय कोरोना मरीज बचे हैं, जो 200 दिनों में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.75 प्रतिशत है, जो मार्च 2021 के बाद सबसे कम है, जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.93 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2021 के बाद सबसे अधिक है।
फिलहाल देश में कोरोना महामारी की स्थिति
पिछले 24 घंटे में आए कुल नए मामले- 18,346
पिछले 24 घंटों में कुल ठीक हुए – 29,639
पिछले 24 घंटों में कुल मौतें – 263
देश में अब तक कुल मामले: 3,38,53,048
देश में अब तक सक्रिय मामले: 2,52,902
देश में अब तक कुल रिकवरी : 3,31,50, 886
देश में अब तक हुई कुल मौतें: 4,49,260
देश में अब तक कुल टीकाकरण: 91,54,65,826
पिछले 24 घंटों में टीकाकरण: 72,51,419
कोरोना महामारी को लेकर सोमवार को राहत की खबर भी आई। सोमवार को कोरोना के 20799 नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हुई है। रविवार को कोरोना के 22,842 नए मामले सामने आए और 244 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 25,930 लोग स्वस्थ भी हुए थे। उधर, शनिवार को पिछले 24 घंटे में 24,354 मामले सामने आए जबकि 234 लोगों की जान चली गई। वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। शुक्रवार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 26,727 नए संक्रमित मरीज मिले और 277 लोगों की मौत हुई. वहीं, 28,246 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई।









