छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करें राष्ट्रपति

रायपुर ।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन में हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैं यूपी जा रहा था, लेकिन मुझे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। क्या यूपी में लोगों के साथ खड़े होने पर प्रतिबंध है? क्या अब उत्तर प्रदेश जाने के लिए वीजा लेने की आवश्यकता है? भाजपा अपने विरोधियों को कुचल देना चाहती है, जो सामने आए उसे गोली से भून देना, ये इनकी रणनीति है, जो लखीमपुर की घटना से यह स्पष्ट है।
इससे पहले सोमवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ जाने की तैयारी में थे, लेकिन उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने एक पत्र एयरपोर्ट अथारिटी लखनऊ को जारी किया। इस पत्र में उल्लेख था कि लखीमपुर में धारा 144 लागू है। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाए।

इस पत्र के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया- उत्तर प्रदेश की सरकार मुझे लखनऊ में न आने देने का फरमान जारी कर रही है। क्या यूपी में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिया गया है। अगर धारा 144 लखीमपुर में है, तो लखनऊ में उतरने से तानाशाही सरकार क्यों रोकना चाह रही है। यूपी सरकार के फैसले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली जाने का फैसला किया।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का बयान आया वो सबको समाप्त कर देना चाहते हैं। उनके सामने विरोध का स्वर होना ही नहीं चाहिए। यह निरंकुशता की निशानी है। ये तानाशाही रवैया है। बघेल ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है, उसमें योगी आदित्यनाथ की पूरी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री जिस तरह अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं, उन्हें भी तत्काल बर्खास्त कर दे देना चाहिए।

दिल्ली में आला नेताओं संग बनाई रणनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। वह कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। बाद में वरिष्ठ नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा की। सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेना निंदनीय है। सीतापुर में उन्हें रोका गया, पुलिस के पास गिरफ्तारी वारंट नहीं था। यूपी पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। विपक्ष के नेताओं को घर मे नजरबंद किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!