डेंगू की जांच कराने वाले हर चौथे संदिग्ध में बीमारी की पुष्टि

इंदौर ।

सरकार भले ही शहर में डेंगू नियंत्रित होने का दावा कर रही हो लेकिन वास्तविकता यह है कि डेंगू की जांच कराने वाले हर चौथे संदिग्ध में बीमारी की पुष्टि हो रही है। यह आंकडे शहर की सिर्फ एक लैब के हैं, लेकिन डॉक्टरों की माने तो लगभग हर जगह हालात ऐसे ही हैं। एक निजी लैब में पिछले 15 दिन में 937 लोगों ने डेंगू की जांच करवाई। इसमें से 246 में डेंगू की पुष्टि हुई। यानी जांच करवाने पहुंचे हर चौथा मरीज डेंगू से पीडित है।

शासन की मानें तो शनिवार और रविवार को शहर में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला जबकि वास्तविकता इसके बिलकुल उलट है। साेमवार को इंदौर में डेंगू के 23 नए मरीज मिले। यह शहर में एक दिन में मिले डेंगू के मरीजों का इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सोमवार को मिले 23 डेंगू मरीजों में 12 पुरुष और 11 महिलाएं है। डेंगू के 23 मरीजों में 5 बच्चे भी हैं। इस तरह इंदौर में अब तक डेंगू के 489 मरीज मिल चुके है।

इनमें 280 पुरुष और 209 महिलाएं शामिल है। शहर में 489 डेंगू संक्रमित मरीजों में 104 बच्चे भी संक्रमित हुए है। जिला मलेरिया विभाग के मुताबिक वर्तमान में शहर में डेंगू के 27 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा 17 डेंगू के मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार को कुंदन नगर, भागीरथपुरा, सीआरपी लाइन, बिचौली मर्दाना स्थित रेवेन्यू नगर, ममता नगर, पालदा तेजाजी चौक, शाहीन नगर, विराट नगर, नंदा नगर, अनुराग नगर, सांवेर रोड, महावीर बाग, गणेशपुरी, परदेशीपुरा, चांदमारी, जगदीश नगर, समाजवाद नगर, स्कीम नंबर 71, एमओजी लाइन, मानपुर के होटल पटेल पैलस में डेंगू के पाजिटिव मरीज मिले।

56 दुकान पर भी लार्वा सर्वे के लिए पहुंची टीम

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग व निगम की टीम लार्वा सर्वे के लिए 56 दुकान क्षेत्र में भी पहुंची लेकिन यहां पर कही लार्वा नहीं मिला। सोमवार को शहर में दोनों विभागों की लार्वानाशक टीम ने 435 घरों का सर्वे किया जिसमें से 11 घरों में ही लार्वा मिला।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!