Petrol-Diesel के बाद सीएनजी की कीमतों में जबर्दस्‍त उछाल, रसोई गैस के भी दाम चढ़े

नई दिल्‍ली ।

Natural Gas की कीमत में 62 प्रतिशत की वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी (CNG) 2.28 रुपये प्रति किलो और घरों में पाइप के जरिए पहुंचने वाली वाली रसोई गैस (PNG) 2.10 रुपये मंहगी हो गई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर जारी अधिसूचना के बाद आईजीएल ने सीएनजी की बिक्री कीमतों में बदलाव किया है। यह निर्णय उत्पादन गैस लागत में वृद्धि के प्रभाव को मामूली रूप से कम करने के लिए लिया गया है।”

आईजीएल के इस फैसले के बाद दिल्ली में उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में सीएनजी 2.55 रुपये किलो महंगी हो गई है। दिल्ली में 47.48 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 53.45 रुपये प्रति किलो का नया उपभोक्ता मूल्य दो अक्टूबर, 2021 को सुबह छह बजे से प्रभावी होगा।

आईजीएल द्वारा गुरुग्राम में आपूर्ति की जा रही सीएनजी की कीमत 55.81 रुपये, रेवाड़ी में 56.50 रुपये, करनाल और कैथल में 54.70 रुपये, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 60.71 रुपये, कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में 63.97 रुपये और अजमेर में 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 62.41 रुपये प्रति किलो हो जाएगी।

आईजीएल ने दो अक्टूबर से घरेलू पीएनजी (पाइप के जरिए घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस) के दामों को भी बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली में पीएनजी का उपभोक्ता मूल्य 2.10 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाकर 33.01 रुपये प्रति एससीएम कर दिया गया है। वही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 32.86 रुपये प्रति एससीएम होगी।

आईजीएल ने कहा कि सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का निर्णय प्राकृतिक गैस की कीमत में वृद्धि और महंगी आर-एलएनजी पर बढ़ती निर्भरता के प्रभाव को मामूली रूप से कम करने के लिए किया गया है। आईजीएल ने कहा कि इन फैसलों से वाहनों की प्रति किमी चलने की लागत पर मामूली प्रभाव पड़ेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!