पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी ने PM मोदी से की मुलाकात, किसानों के मुद्दे पर हुई चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह केंद्र से उस पत्र को वापस लेने की मांग करेंगे, जिसमें 1 अक्तूबर से राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया को स्थगित करने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी उथलपुथल के बीच चन्नी राष्ट्रीय राजधानी के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को केंद्र से मांग की थी कि वह 1 अक्तूबर से धान की खरीद को स्थगित करने के लिए जारी पत्र को वापस ले। बता दें कि इससे पहले चन्नी ने गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बैठक की थी।

सिद्धू और चन्नी के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी। पंजाब भवन में बैठक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। बता दें कि ‘दागदार’ अधिकारियों और मंत्रियों की नियुक्ति पर मतभेद को लेकर दो दिन पहले ही सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में सीएम चन्नी ने सिद्धू की नाराज़गी दूर करने की कोशिश की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!