इंदौर दुबई उड़ान आज शुरू हुई रैपिड पीसीआर जांच

इंदौर ।

इंदौर को सीधे दुबई से जोड़ने वाली एयर इंडिया की दुबई उड़ान आज दोपहर 1:25 पर रवाना होगी। इसके लिए सुबह 8:00 बजे से ही यात्री एयरपोर्ट पहुंचने लगे थे। रैपिड पीसीआर जांच जरूरी होने से यात्रियों ने इसके लिए एयरपोर्ट पर बने काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया था।

छह घंटे पहले की रिपोर्ट होने पर ही यात्रियों को विमान में सवार होने दिया जाता है। बीते दिनों एक यात्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसे विमान में सवार होने से रोक दिया गया था, जबकि उसकी आरटीपीसीआर निगेटिव थी। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से इंदौर आ कर दुबई जाने वाली इस उड़ान में आज भी 100 से अधिक यात्री इंदौर एयरपोर्ट से ही सवार होंगे। इनके लिए 30 काउंटर पर रैपिड पीसीआर जांच का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा यात्री को 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच अपने साथ लाना जरूरी है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की एकमात्र सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान को यात्रियों का अच्छा खासा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। बुधवार को जाने वाली उड़ान की सीटें रविवार शाम तक ही बुक हो जाती हैं। वहीं अब तो दुबई से इंदौर आने वाली उड़ान में भी यात्रियों को सीट आसानी से नहीं मिल रही हैं। इंदौर से दुबई जाने वाली उड़ान का किराया अपने अधिकतम स्तर 60500 तक भी पहुंच चुका है। इस उड़ान को सप्ताह में तीन दिन करने की मांग ट्रैवल एजेंट लंबे समय से कर रहे हैं। संभावना है कि अगले माह से एयर इंडिया इसे सप्ताह में तीन दिन कर देगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!