मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट सहित 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव

भोपाल।

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। जिसमें 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। कोरोना संक्रमण और कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से यह चुनाव लगातार टल रहे थे। अब यहां कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने के बाद चुनावों की तारीखों की घोषणा की गई थी।

खंडवा लोकसभा सीट : भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

जोबट विधानसभा सीट : कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद जोबट सीट खाली हो गई थी। यह सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट : कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए।

रैगांव विधानसभा सीट : भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद रैगांव विधानसभा सीट खाली हुई थी। यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।

अभी किसी भी दल ने तय नहीं किया उम्मीदवार

मध्य प्रदेश की खंडवा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अभी किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है। अब नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर से पहले सभी दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। इसके पहले मध्य प्रदेश में दमोह सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस के उम्मीदवार अजय टंडन की जीत हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!