उपचुनाव में भाजपा लगा रही सौगातों की झड़ी, कांग्रेस दमोह फॉर्मूले पर भरोसा

भोपाल। मध्य प्रदेश में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भले अभी न हुआ हो। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा लोकसभा सीट के साथ बाकी तीन विधानसभा सीटों पर एक से दो बार पहुंच कर माहौल को गरमा दिया है। सीएम शिवराज ने इन सीटों पर सौगातों की झड़ी लगा कर माहौल को चुनावी कर दिया है। उन्होंने जनदर्शन के नाम पर करोड़ों की सौगात देकर लोगों को फील गुड कराने की कोशिश तेज कर दी है। कांग्रेस भी दमोह के फॉर्मूले पर उपचुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 अगस्त को खंडवा में पीएम आवास योजना के तहत प्रदेश में 79 हजार 39 हितग्राहियों को 627 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। खंडवा में 50,253 कार्यों का भूमि पूजन किया। 12 सितंबर रैगांव में 44 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। 14 सितंबर को पृथ्वीपुर सीट पर जनदर्शन कार्यक्रम के तहत हर घर पानी पहुंचाने के लिए 270 करोड़ रुपए और सिविल अस्पताल की सौगात दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान ने 15 सितंबर को जोबट में आदिवासियों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई और 6 किलोमीटर मार्ग की सौगात दी।  70 करोड़ के 135 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके। वे 25 सितंबर को एक बार फिर रैगांव पहुंचे और यहां  कॉलेज, स्टेडियम बनाने का ऐलान किया। उन्होंने यहां 24 करोड़ 75 लाख के 745 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

कांग्रेस में हड़कंप, दमोह फॉर्मूले पर भरोसा
प्रदेश के मुखिया शिवराज के इन ताबड़तोड़ दौरों से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस 4 सीटों के उपचुनाव में दमोह फॉर्मूले के भरोसे है। यहां पार्टी नेताओं ने सारे मतभेद भुलाकर एकजुटता से जीत हासिल की। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी सचिव संजय कपूर ने कहा कि दमोह उपचुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी और आगामी 4 सीटों पर भी पार्टी को जीत मिलेगी। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर उपचुनाव की तैयारियां कर रही है। तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस की तैयारियां जमीन पर दिखाई देंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!