मेट्रो प्रोजेक्ट काम के दौरान हुआ हादसा, बाइक से जा रहे मंत्रालय कर्मचारी की मौत

भोपाल। राजधानी में सोमवार देर शाम मेट्रो प्रोजेक्ट में काम के दौरान जानलेवा हादसा हो गया जिसकी चपेट में आकर मंत्रालय के कर्मचारी की जान चली गयी। बताया गया है कि मृतक बाइक से घर जा रहे थे, इसी बीच सुभाष नगर फाटक के पास पिलर के ऊपर से एक भारी भरकम बोल्ट उनके सर पर आ गिरा। हादसे में उनका सिर फट गया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सेमरा कलां में रहने वाले  राजेश कुमार पाल वल्लभ भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रात करीब 7 बजे वह बाइक से मैदा मिल रोड होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान सुभाष नगर फाटक से पहले अचानक उनके ऊपर काफी वज़नी बोल्ट गिर गया। घटना में राजेश कुमार का सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जेपी अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेदते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!