इंदौर के सैन्य छावनी में 30 अधिकारी कोरोना संक्रमित

इंदौर।

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महू एरिया में सैन्य छावनी में करीब 30 अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंदौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी , बीएस बेतिया ने यह जानकारी दी और कहा कि सभी संक्रमितों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। हम इनके संपर्क में आए लोगों को खोज रहे है।

इन्हें Army के अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। एरिया में सख्त लाकडाउन लागू है। सभी संक्रमित अधिकारियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। बता दें कि हाल में ही ये सब उत्तर भारत के दो राज्यों से प्रशिक्षण लेकर वापस आए हैं। इस तरह के संक्रमण के मामले काफी दिनों बाद मिलने से राज्य में सनसनी फैल गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान महू के सैन्य छावनी क्षेत्र में एक साथ 30 लोग कोविड-19 पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया, ‘इनमें महामारी के लक्षण नहीं हैं। एहतियातन इन्हें महू के सैन्य अस्पताल में अलग रखकर इलाज किया जा रहा है और इनकी मानिटरिंग स्वास्थ्य विभाग कर रही है।

राज्य में अभी कोरोना संक्रमण के 93 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 7,81,825 मामले सामने आए वहीं 10,517 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!