इंदौर में दो मुंह के पांच सांप बरामद, चार आरोपित गिरफ्तार

इंदौर ।

एसटीएफ की इंदौर इकाई ने वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार करके उनके पास से पांच रेड सेंट बोआ यानी दो मुंह के सांप बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद किए गए दो मुंह के सांपों की कीमत करीब आठ से दस करोड़ रुपये बताई गई है।आरोपित विष्णु पिता बच्चू माली निवासी कांटोफोड (देवास), राहुल पिता कैलाश घावरी निवासी कांटाफोड (देवास), दयाराम पिता सेकड़िया भार्गव निवासी खुलचिपुरा (बागली) और हरिओम पिता बाबूलाल हिरवा निवासी रहमानपुरा (सतवास) हाल मुकाम शिवदर्शन नगर मूसाखेड़ी से पूछताछ में अन्य जानकारी भी मिलने की संभावना है।

एसटीएफ इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिली थी कि शुक्रवार को राहुल घावरी और हरिओम हिरवान मोटर साइकल एमपी-41-एनए-8846 और एमपी-09-वीके-4815 से बैग में दो मुंह के पांच सांप लेकर इंदौर आ रहे हैं। जो इन वन्य जीवों के बदले बड़ी रकम वसूलने की तैयारी में है। एसटीएफ ने खुडैल के पास नाकाबंदी करते हुए संदेहियों की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपित पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। इनके पास से पांच दो मुंह के सांप मिले।

उक्त सांपों का उपयोग विभिन्न् प्रकार की तांत्रिक क्रिया तथा दवाइयां बनाने में किया जाता है। आरोपितों को पकड़ने में निरीक्षक सहर्ष यादव, एएसआइ झनकलाल पटेल, श्रीकृष्ण बोर्डे, हैड कांस्टेबल जितेंद्र चौहान, आरक्षक सतीश चौहान, रवींद्रसिंह, ओमवीर सिंह, राहुल जाट, प्रशांत परिहार, सचिन भदौरिया, हेमंत वर्मा, शुभम कटारे, विकास भूरिया, भूपेंद्र गुप्ता, सुभाष कोठे की सराहनीय भूमिका रही।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!