क्या कांग्रेस के अंदर परेशान करने अपमान करने के लिए जगह है? : अमरिंदर

चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को पार्टी के अंदर अपने ‘अपमान’ का जिक्र किया और पूछा कि अगर उनके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है तो आम कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता होगा.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की दिल्ली में गुरुवार को की गई टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें श्रीनेत ने कहा था कि पार्टी के अंदर गुस्सा करने के लिए कोई जगह नहीं है.
अमरिंदर सिंह द्वारा बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को कथित तौर पर ‘अनुभवहीन’ बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनेत ने यह बात कही. नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तनातनी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह ने बुधवार को यह टिप्पणी की थी.
 प्रवक्ता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हां, राजनीति में गुस्से के लिए कोई जगह नहीं होती. लेकिन क्या कांग्रेस जैसी इतनी पुरानी पार्टी में अपमान और परेशान किए जाने के लिए जगह है?’अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के एक ट्वीट के मुताबिक, ‘अगर मुझ जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो मुझे आश्चर्य है कि कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता है : कैप्टन अमरिंदर.’
इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह ‘अपमानित’ महसूस कर रहे थे. गांधी भाई-बहन को ‘अनुभवहीन’ कहने के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे. सिंह ने सिद्धू को ‘राष्ट्रविरोधी’ और ‘खतरनाक’ बताया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!