CM चन्नी ने किया सुरक्षा में कटौती का ऐलान

चंडीगढ़. पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी सुरक्षा में कटौती करने का ऐलान किया है. गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सुरक्षा देने के लिए एक हजार सुरक्षा कर्मियों की जरूरत नहीं है. सरकारी विभागों में भी कामों को लेकर सीएम चन्नी सख्त नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली ही बैठक में उन्होंने सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंचने के लिए कहा था.
पंजाब के एक विश्वविद्यालय में संबोधन के दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि उन्होंने अपने ही भाइयों से बचाने के लिए सेना की जरूरत नहीं है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘मैं आप में से एक हूं और मुझे अपने भाइयों से ही सुरक्षा देने के लिए 1000 सुरक्षा कर्मियों की सेना की जरूरत नहीं है.’ साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा घटाने का भी ऐलान किया है.
भाषा के अनुसार, सीएम ने जान के खतरे के जोखिम को खारिज करते हुए कहा कि वह एक ‘आम आदमी’ हैं और ‘हर पंजाबी के भाई हैं.’ चन्नी ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद उन्हें यह जानकार आश्चर्य हुआ कि उनकी सुरक्षा के लिए 1,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. इसे ”सरकारी संसाधनों की सरासर बर्बादी’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि ‘इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि मेरे अपने पंजाबी मुझे क्या हानि पहुंचा सकते हैं जबकि मैं भी उनकी तरह एक आम आदमी हूं.’
चन्नी ने कहा कि वे विलासी जीवन जीने के शौकीन नहीं है. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से भी उनके काफिले में वाहनों की संख्या में कमी को सुनिश्चित करने के लिए कहा है. कुछ हफ्तों पहले ही पंजाब की सियासय में महीनों से चली आ रही उथल-पुथल पर विराम लगा था. रविवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद पार्टी हाईकमान ने चन्नी को सीएम बनाने का फैसला किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!