एक्सपर्ट की चेतावनीः अगले 4 साल में पाकिस्तान पर हो जाएगा चीन का कब्जा !

चीन का सपना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रुप में उभरना है। इसके लिए ड्रैगन दोस्ती और हमदर्दी की आड़ में कई देशों को अपने ऋण जाल में फंसा चुका है। कई एशियाई व अफ्रीकी देश चीन के इस चकरव्यूह में बुरी तरह फंस भी चुके हैं। चीन दोस्ती की आड़ में पाकिस्तान को भी शीशे में उतार चुका है और उसके जायज-नजायज कामों समें साथ दे रहा है। दरअसल चीन का इरादा धीरे-धारे पाक पर कब्जा कर भारत तक पहुंचने का है। जिस तरह पाकिस्तान में चीन की दखलअंदाजी बढ़ रही है और ड्रैगन लगातार अपने लोगों को भेजकर अलग-अलग प्रोजेक्ट को पूरा कर रहा है, वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान पर चीनियों का दबदबा होगा।

इमरान का नया पाकिस्तान बनेगा चीन का उपनिवेश
चीन का बढ़ता प्रभुत्व पाकिस्तान को आर्थिक गुलाम की ओर धकेल रहा है और इमरान का नया पाकिस्तान चीन का उपनिवेश बनने की ओर बढ़ रहा है।पाकिस्तान में चीन के बढ़ते दबदबे के बीच अगले चार सालों में पाक में काम करने वालों की संख्या 50 लाख पार कर जाएगी। एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा कि 2025 तक 50 लाख से अधिक चीनी नागरिक पाकिस्तान में काम करेंगे। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधायों को लेकर भी एक खाका तैयार हो रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले इन सालों में ये चीनी नागरिक चीन पाकिस्तान हेल्थ कॉरिडोर और अन्य परियोजनाओं में काम करेंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं से हो रही तैयारी
एक साक्षात्कार के दौरान पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ शहजाद अली खान कहा कि चीन पाकिस्तान हेल्थ कॉरिडोर के तहत पाकिस्तानी और चीनी चिकित्सा विश्वविद्यालयों के अनुसंधान संस्थानों और जैव प्रौद्योगिकी फर्मों के बीच सहयोग बढ़ाकर ही इन श्रमिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकता है। विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान में चीनी पैठ के प्रयास के रूप में देख रहे हैं। चीनी नागरिकों की पाकिस्तान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी अभी से ही तैयारी हो रही है।

पारंपरिक चीनी दवाओं में पाकिस्तानी विशेषज्ञ होंगे प्रशिक्षित
स्वास्थ्य सेवा अकादमी (HSA) के कुलपति प्रोफेसर डॉ शहजाद अली खान ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि हम आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ-साथ पारंपरिक चीनी दवाओं में पाकिस्तानी विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करना चाहते हैं, जो चीन में लाखों लोगों का पसंदीदा इलाज है। उन्होंने कहा कि ये विशेषज्ञ न केवल चीनी नागरिकों बल्कि पाकिस्तानी लोगों की भी चिकित्सा जरूरतों को पूरा करेंगे, जो वैकल्पिक चिकित्सा में विश्वास करते हैं।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी कर रही विरोध
यह एक्पर्ट्स की चे चेतावनी रिपोर्ट ऐसे वक्त में सामने आई है जब पाकिस्तान में चीन का प्रभुत्व तेजी से बढ़ रहा है। पाकिस्तान में चीन के बढ़ते प्रभुत्व की वजह से ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे संगठन इसका धुलकर विरोध कर रहे हैं और चीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और हमले को अंजाम दे रहे हैं। चीन का जैसे-जैसे पाकिस्तान में प्रभाव बढ़ रहा है, उसी तर्ज पर पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों पर हमले भी तेज हो गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!