गोवा चुनाव से पहले केजरीवाल ने लगाई वादों की झड़ी

पणजी । उत्तराखंड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गोवा में हैं। राजधानी पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए गोवा के युवाओं को नौकरियों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने गोवा के हर घर से एक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार देने का वादा किया। साथ ही सरकारी नौकरियों में हो रही धांधली पर रोक लगाने की भी बात की। केजरीवाल ने कहा, ‘युवाओं ने मुझसे कहा कि अगर कोई यहां सरकारी नौकरी चाहता है, तो उसे किसी मंत्री, विधायक को जानने की जरूरत है। गोवा में बिना रिश्वत/सिफारिश के सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है। हम इसे खत्म कर देंगे। गोवा के युवाओं का यहां सरकारी नौकरियों पर अधिकार होगा। हम गोवा के हर घर में एक युवक को नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे। उन्हें नौकरी मिलने तक तीन हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता के रूप में मिलेगा। 80 फीसदी नौकरियां गोवा के युवाओं के लिए रिजर्व होंगी। हम गोवा के युवाओं के लिए भी 80 फीसदी प्राइवेट नौकरियां रिजर्व करने के लिए कानून लाएंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘पर्यटन पर निर्भर परिवार कोविड महामारी के कारण बेरोजगार हो गए, उनका रोजगार बहाल होने तक उन्हें 5000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। खदानें बंद होने से खनन पर निर्भर परिवार भुगत रहे हैं, खनन शुरू होने तक उन्हें भी हर महीने 5000 रुपये दिए जाएंगे।’ केजरीवाल ने ये भी कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एक स्किल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जहां 12वीं के बाद बच्चे अपना पसंदीदा कौशल सीख सकेंगे ताकि वह रोजगार के लायक बन सकें।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!