गणेश प्रतिमाओं को डंपर से तालाब में फेंकने का VIDEO वायरल

इंदौर | इंदौर नगर निगम (आईएमसी) द्वारा विसर्जन के लिए शहरभर से एकत्र गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रशासन ने इसके बाद कार्रवाई की है। इंदौर के नगर आयुक्त प्रतिभा पाटिल ने कहा है कि 9 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। 2 को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में ये सभी भगवान गणेश की मूर्तियों को डंपर से एक जलाशय में फेंकते हुए दिख रहे हैं।नगर आयुक्त ने कहा कि उन्हें मूर्तियों को सम्मानपूर्वक विसर्जित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन नहीं किया। उन्होंने लोगों की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाई है। हम उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।वायरल वीडियो में ट्रकों में सवार कुछ लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं को एक तालाब में धड़ाधड़ फेंकते नजर आते हैं। वीडियो पर आक्रोशित नागरिक इस कृत्य से अपनी धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर आईएमसी प्रशासन की तीखी आलोचना कर रहे हैं।आईएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रकों में रखी गईं गणेश प्रतिमाओं को सोमवार को शहर की जवाहर टेकरी के तालाब में फेंके जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस शहरी निकाय की आयुक्त प्रतिभा पाटिल ने कार्रवाई की है।  आईएमसी ने 10 दिवसीय गणेशोत्सव की समाप्ति पर रविवार को अनंत चतुर्दशी पर शहर में अलग-अलग जगहों पर विशेष केंद्र बनाकर गणेश प्रतिमाएं एकत्र की थीं, ताकि तय जल स्रोतों में इनका सुव्यवस्थित विसर्जन किया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!