मुरैना में कलेक्ट्रेट में घुसना चाह रहे नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, आधा घंटा चलता रहा हंगामा

मुरैना में ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस ने आक्रोश यात्रा निकाली। इस दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने के चक्कर में कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। करीब आधे घंटे तक इसी तरह हंगामा चलता रहा। इसके बाद कांग्रेसियों को वापस लौटना पड़ा। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। साथ ही सिंधिया के लिए अपशब्द कहे।

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने यह यात्रा निकाली थी। यात्रा का मकसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो का विरोध करना था। इससे शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट के अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही बैरिकेड्स लगा दिए थे। पुलिस के रोकने पर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। आधे घंटे बाद कांग्रेस नेता वापस लौट गए। सिंधिया कल यानी 22 सितंबर को मुरैना के राजघाट से रैली निकालेंगे।

बुधवार को सिंधिया का विरोध करेगी कांग्रेस

बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस सिंधिया के विरोध की तैयारी में है। सभा में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के साथ विधायक राकेश मावई, विधायक रविंद्र भिड़ौसा, विधायक अजब सिंह कुशवाह, भिंड विधायक हेमंत कटारे, गुर्जर समाज के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र हर्षाना (रामसू), दिनेश गुर्जर, शहर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, बलवीर दण्डौतिया, सोवरन सिंह सिकरवार, प्रबल प्रताप मावई, सुनील शर्मा, राकेश यादव, रामचित्त हर्षाना मुख्य रूप से शामिल थे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!