आज कोर्ट में पेश नहीं हुईं Kangana Ranaut, तो जारी हो सकता है अरेस्ट वारंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के लिए सोमवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। जावेद अख्तर मानहानि केस में मुंबई की अदालत में सुनवाई है और यदि आज भी कंगना रनोट उपस्थित नहीं हुईं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो सकता है। पिछली सुनवाई 15 सितंबर को हुई थी। तब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि केस की सुनवाी में अभिनेत्री को पेश होने से छूट दे दी थी और कहा था कि अगर वह अगली सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहती हैं तो वह उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।

कंगना रनोट के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अदालत को बताया था कि अभिनेती में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, इसलिए वे कोर्ट नहीं आ सकती हैं। तब कंगना रनोट का मेडिकल सर्टिफिकेट भी कोर्ट में जमा किया गया था। पिछली सुनवाई में जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी के साथ अदालत में मौजूद रहे थे। अख्तर के वकील जय भानुशाली ने पेशी से छूट वाली कंगना रनोट की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अभिनेत्री पिछली आठ सुनवाई में मौजूद नहीं रही हैं और अदालत द्वारा उनके खिलाफ सम्मन जारी किए जाने के बाद वह पेश नहीं हो रही हैं।

अख्तर के वकील ने पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में याचिका दायर कर उनके खिलाफ वारंट की मांग की थी। अदालत ने कहा कि वह याचिका को लंबित रख रही है। मेट्रोपॉलिटन जज ने कहा था, अगर अभिनेत्री अब भी कोर्ट में पेश होने में विफल रहती हैं, तो मैं उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।

जानिए क्या है पूरा मामला

गीतकार जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना रनोट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि Kangana Ranaut ने एक टीवी इंटरव्यू में उनके खिलाफ ऐसी बातें कही थीं, जिससे उनकी छवि पर असर पड़ सकता है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक इंटरव्यू में कंगना रनोट ने जावेद अख्तर का नाम लेते हुए उन पर कई आरोप लगाए थे। अभिनेत्री के आरोपों के बाद ही जावेद ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!