अनुपमाऔर बा के बीच हुई सुलह, क्या वनराज और काव्या फिर खाएंगे मात!

नई दिल्ली: फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों अनुपमा की जिंदगी में तूफान आया हुआ है. पूरा शाह परिवार दो भागों में बंटा हुआ है. जहां बा, वनराज, काव्या और पारितोष अनुपमा के विरोध में हैं, वहीं बापूजी, किंजल, समर और नंदनी उसके साथ हैं. ऐसे में वनराज और काव्या के लिए बा का साथ सबसे बड़ी हिम्मत है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि बा और अनुपमा में फिर सुलह होने वाली है.  

सबने मिलकर किया डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें बा, अनुपमा, पाखी, मामाजी और तोषू डांस कर रहे हैं. इस वीडियो में फिर से बा और अनुपमा के बीच की बॉन्डिंग नजर आ रही है. इसके बाद लोगों को लग रहा है कि एक बार फिर काव्या और वनराज अकेले रहने वाले हैं. लेकिन आपको बता दें कि यह वीडियो शो का नहीं बल्कि रियल लाइफ का है. रविवार को बा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अलप्ना बुच का बर्थडे है. इस वीडियो में सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

क्या होगा शो में आगे 
वनराज वैसे भी अनुज-अनुपमा की डील से काफी परेशान है और उसे कुछ सूझ नहीं रहा है. फिलहाल, वनराज की हालत किसी हारे हुए इंसान जैसी है, वो अनुज की बराबरी तो दूर उसके आस-पास भी खड़ा नजर नहीं आ रहा. ऐसे में राखी दवे वनराज के सामने ऑफर रखेगी. वो कहेगी कि दोनों मिलकर अनुज-अनुपमा के बिजनेस प्लान को फेल करने में लग जाते हैं. साथ ही कहेगी वो इसमें पूरी मदद करेगी. 

वनराज चखाना चाहता है अनुज को मजा
वनराज इस वक्त बहुत कॉन्फीडेंट है कि अनुज और अनुपमा का प्लान फेल होगा, जिसकी वजह से अनुज को पछतावा होगा. साथ ही उसको अहसास होगा कि उसने गलत पार्टनर चुन लिया है. वहीं अनुज और अनुपमा अपने एक्शन प्लान पर काम करने लगे हैं. दोनों ने तैयारी कर ली है कि कैसे 5 स्टार होटल को शुरू करना है. अब ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या वनराज , राखी दवे का ऑफर एक्सेप्ट करेगा? क्या वो अनुपमा और अनुज से बदले की आग में अपने दुश्मन से हाथ मिलाएगा? ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुज-अनुपमा, वनराज और राखी का क्या तोड़ निकालते हैं?

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!