दिव्या अग्रवाल के सिर सजा जीत का ताज, ट्राॅफी के साथ मिले 25 लाख

मुंबई |

रियालिटी विवादित शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का 18 सितंबर को ग्रैंड फिनाले था। ‘बिग बॉस ओटीटी’ का खिताब दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम किया। जीतने पर उन्हें शो की ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपए मिले। दिव्या इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट्स थीं, जिन्होंने यह गेम बिना कनेक्शन के अकेले खेला। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया।

आखिर तक 5 कंटेस्टेंट थे। जहां जहां प्रतीक सहजपाल मनी बैग लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए, वहीं राकेश बापट भी टाॅप 3 में शामिल नहीं हो सके। टॉप-3 कंटेस्टेंट्स में निशांत भट्ट ), शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल पहुंचीं। शमिता शेट्टी सेकंड रनर अप रहीं। वहीं निशांत फर्स्ट रनरअप रहे।

बिना कनेक्शन के आगे बढ़ीं दिव्या

इस शो में दिव्या इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं, जो अपने कनेक्शन के एलिमिनेट होने के बावजूद दमदार तरीके से आगे बढ़ीं। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन दिव्या कहीं भी कमजोर होने या टूटने की बजाय हर पड़ाव के साथ और मजबूत होती चली गईं।

‘बिग बॉस ओटीटी’ की शुरुआत पिछले महीने 8 अगस्‍त को रात 8 बजे की गई थी। ‘बिग बॉस ओटीटी’ का यह पहला सीजन था। ‘बिग बॉस’ शो, होस्ट सलमान खान के कारण बहुत पॉपुलर टीवी शो है, लेकिन इसके ओटीटी वर्जन को करण जौहर ने होस्ट किया।

दिव्या अग्रवाल एक टीवी एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। दिव्या अग्रवाल, इलियाना डिक्रूज से लेकर सनी लियोनी और शिल्पा शेट्टी तक को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!