अमित शाह ने गोंड राजा शंकर-रघुनाथ शाह को दी श्रद्धांजलि, जनजातीय संग्राहलय बनाने की घोषणा की

जबलपुर। देश के गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर में शहीद गोंड राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बलिदानियों के कारण ही हम आजाद हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं. अमित शाह ने कहा कि जब पिछली बार जबलपुर आया था। तब इन दो बलिदानियों की वीरगाथा को सुना था। देश में कई ऐसे शहीद है जिन्हें भूला दिया गया है. इस दौरान अमित शाह ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 जनजातीय संग्राहलय बनाने की घोषणा भी की.

अमित शाह ने किया संग्राहलय का भूमिपूजन

जबलपुर के गैरीसन ग्राउड में आयोजित कार्यक्रम में में गृह मंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई मंत्री और बीजेपी नेता शामिल हुए. इस दौरान जनजातीय नायकों के जीवन पर आधारित प्रदर्शन का शुभारंभ किया गया।इस दौरान शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. गृह मंत्री अमित शाह ने शंकर शाह आर रघुनाथ शाह की स्मृति में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले संग्राहलय का भूमिपूजन भी किया. इस दौरान जननायकों पर आधारित एलबम का विमोचन किया गया.

सीएम शिवराज ने मंच पर पढ़ी शंकर शाह की कविता

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीद शंकर शाह की कविता पढ़कर सुनाई और बताया कि इस कविता ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नया जोश भर दिया था. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आजादी के लिए बलिदान देने वाले कुछ शहीदों के नाम ही बताने का आरोप भी लगाया. इस दौरान सीएम शिवराज ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने की भी घोषणा की।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!