सुहाना ने शेयर की चांद को निहारते हुए खूबसूरत तस्वीर

मुंबई  । बालीवुड एक्टर शाहरुखान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह चांद को निहारते हुए, उससे गुफ़्तगू करती नजर आ रही हैं।सुहाना खान ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सुहाना अपने न्यूयॉर्क स्थित अपार्टमेंट से चांद की ओर देखती नजर आ रही हैं। वह लाइट ब्राउन कलर के सोफे पर बैठी हैं। 
सुहाना के अपार्टमेंट से बेहद शानदार व्यू नजर आता है। ब्लैक कलर की ड्रेस पहने सुहाना ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। उन्होंने बिना किसी कैप्शन के तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर पर सुहाना के फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। शाहरुख ने हाल ही में एक और तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने अपार्टमेंट में एक सोफे पर लेटी हुई दिखाई दे रही थी। वह ब्लैक क्रॉप टॉप और लूज पैंट पहने नजर आई थीं। इस दौरान भी वो अपने घर की खिड़की के बाहर देख रही थीं। सुहाना खान, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं। उनके बड़े भाई का नाम आर्यन खान है। उनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम अबराम खान है। इस साल उन्होंने अपना 21वां बर्थडे मनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने इंग्लैंड के आर्डिंगली कॉलेज में हाई स्कूल की पढ़ाई की थी। 
सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रही हैं। मालूम हो ‎कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया  पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने भले बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर एक्टिव सुहाना अक्सर अपनी पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!