रिलेशनशिप की खबरों ने नाराज है ‘बबीता जी’ और ‘टप्पू’

मुंबई । पापुलर धारावा‎हिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता इन दिनों अपने किरदार के साथ ही शो में ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अंदकत के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसको लेकर हाल ही में एक्ट्रेस ने नाराजगी भी जाहिर की थी।  मुनमुन दत्ता ने अपने बारे में छापी जा रही खबरों को लेकर गुस्सा जाहिर किया था। 
अपने पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के कॉमेन्ट्स और महिलाओं को उम्र पर लगातार निशाना साधने वालों को जमकर लताड़ा है। मुनमुन दत्ता के इस कदम के बाद अब राज अंदकत ने भी सोशल मीडिया पर अफेयर की खबरों को लेकर नाराजगी जताई है। राज अंदकत ने एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में वह लिखते हैं- ‘लोग मेरे बारे में जो भी कुछ लिख रहे हैं, जरा सोचिए कि आपकी इन बनावटी खबरों के कारण मेरी जिंदगी पर क्या असर पड़ रहा है। बिना मेरी राय जाने आप लोग मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं। वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।’इससे पहले मुनमुन दत्ता ने लगातार 2 पोस्ट शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें खुद को भारत की बेटी बोलने में भी शर्म आने लगी है। 
मुनमुन ने गलत खबरें लिखने वालों की क्लास लगाई और कहा कि ‘आप किसी के भी बारे में ऐसा कुछ कैसे लिख सकते हैं। अगर हमारी जिंदगी में कुछ गलत होता है तो क्या आप इसकी जिम्मेदारी लेते हैं? आपके इस मजाक से किसी पर क्या बीतती है, ये किसी को प्रेरित करती है या मानसिक रूप से तोड़ देती है। इसकी चिंता आपको कभी नहीं हुई।’ बता दें ‎कि यह शो बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुआ ये शो आज भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है। शो के सभी कलाकार भी हर घर में अपनी-अपनी पहचान बना चुके हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!