एक्टर सोनू सूद पिछले 4 दिनों से अपने घर और ऑफिस में आयकर विभाग की रेड को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इसी बीच खबर सामने आई है कि सोनू सूद 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल थे। आयकर विभाग के छापों के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि उनके खिलाफ टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। उन्हें 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल पाया गया है।









