युवा कांग्रेस ने जूता पॉलिस-पकौड़ा तलकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

 मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस देश और प्रदेश में बेरोजगारी दिवस मना रही है।पीएम के जन्मदिन पर कांग्रेस ने शुक्रवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाय बेचकर, जूता पॉलिस और सब्जी बेचकर अपना विरोध जताया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने का आरोप लगाया है।ग्वालियर में यूथ कांग्रेस ने फूलबाग चौराहे पर पकौड़े तल कर और चाय बना कर अपना विरोध दर्ज कराया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का कहना है कि जिस तरीके से केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, सरकार ने रोजगार तो नहीं दिया बल्कि उल्टे रोजगार छीन लिए। इसके अलावा तमाम संस्थानों यहां तक कि सड़क और रेल मार्ग को भी बेचने की तैयारी सरकार कर रही है। ऐसे में युवा उनसे पूछना चाहते हैं कि आखिर बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर वह क्या करें। सरकार युवाओं को रोजगार देने में बुरी तरीके से फेल हुई है। यही कारण है कि युवाओं को सड़कों पर आकर अपना विरोध दर्ज कराना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार दिए जाने के वादा किया था जिसको लेकर ही बड़ी संख्या में युवाओं ने बीजेपी को वोट दिया था अब वह अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहा है।

युवा कांग्रेस ने जूता पॉलिस-पकौड़ा तलकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!