केन्द्रीय मंत्री गडकरी एवं मुख्यमंत्री चौहान आज इंदौर में करेंगे 9 हजार 577 करोड़ रूपये लागत की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

इंदौर :मध्यप्रदेश को आज 9 हजार 577 करोड़ रूपये लागत की 34 सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगता मिलने जा रही है। गुरूवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी 1356 किलोमीटर लंबी 34 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में केन्द्र तथा राज्य सरकार के अनेक मंत्री, सांसद तथा विधायकगण शामिल रहेंगे। इसी के साथ ही केन्द्रीय तथा राज्य सरकार के मध्य इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क निर्माण का एमओयू भी साइन होगा। यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
14 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और 20 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाले इन सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी। सड़क तंत्र के मजबूत होने से उद्योगों के विकास को नई दिशा मिलेगी व उद्यमी प्रदेश में और अधिक निवेश के लिए आगे आएंगे। जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया गया है कि इस कार्यक्रम में 14 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। लोकार्पण की जा रही परियोजनाओं के तहत चार हजार 736 करोड़ रूपये की लागत से 767 लंबाई में 4/2 लेन निर्माण और सड़क मजबूतीकरण के कार्य कराये गये हैं। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा उनमें मुख्य रूप से इंदौर शहर के 6-लेन बायपास पर स्ट्रीट लाइट सहित सर्विस रोड़, भोपाल-ब्यावरा खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण (मुबारकपुर-ब्यावरा), ग्वालियर- झांसी खंड के 4-लेन चौड़ीकरण, मोहगांव-खवासा खंड के 4-लेन चौड़ीकरण, झांसी- खजुराहो खंड के 4-लेन चौड़ीकरण , शुजालपुर-आष्ठा खंड के 2- लेन मय पेव्हड शोल्डर, बमीढ़ा- सतना खंड के 2-लेन चौड़ीकरण सहित 152 करोड़ रूपये लागत से 310 किलोमीटर लंबी 7 सड़क परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के अन्य कार्य शामिल है। इनमें औबेदुल्लागंज-नागपुर खंड के आईआरसीएसपी के अनुसार अपशिष्ट प्लास्टिक सामग्री का उपयोग करके पायलट प्रोजेक्ट, राजेगांव -बालाघाट-तमता, नैनपुर, मंडला और सागरटोला- शहडोल, डिंडोरी खंड पर, इंदौर-बैतुल खंड पर, दिनारा-पिछोर खंड पर, सवाई माधोपुर-श्योपुर- गौरस-श्यामपुर खंड पर, गुलगंज-अमानगंज-पवई- कटनी खंड पर तथा सागर-छतरपुर खंड पर सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल है।
इसी तरह समारोह में 20 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। इनमें मुख्य रूप से बलवारा-धनगांव खंड में नर्मदा नदी पर नवीन सेतु एवं 4-लेन चौड़ीकरण, धनगांव-बोरगांव खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण, रीवा-बेला खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण, नौरादेही सेन्चुरी के शेष खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण, मछलिया घाट के शेष खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण, माधव नेशनल पार्क के शेष खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण, सतना मेहर खंड के 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर, सागर-मोहारी खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण तथा बमीठा-खजुराहो खंड के 4-लेन के चौड़ीकरण के कार्य शामिल है। इसी तरह सीआरआईएफ के अंतर्गत भोपाल स्क्वेयर से इंदिरा गांधी स्क्वेयर तक फ्लायओवर ब्रिज, अटार घाट-सबलगढ़, टेंटरा-धोबनी (गोवर्धन)- मोहना मार्ग तथा जबलपुर-कटनी अनुभाग के खितौला फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य भी शामिल है। इसी तरह 145 करोड़ रूपये लागत की 244 किलोमीटर लंबाई के 8 सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल है। सुदृढ़ीकरण के कार्य में बालाघाट-नैनपुर मंडला-डिंडोरी-सागरटोला-शहडोल खण्ड, टीकमगढ़-पृथ्वीपुर ओरछा, शाहगढ़-टीकमगढ़, खलघाट-कसरावद-खरगोन-बिष्ठन रोड़, बैतूल (खेडी)-आशापुर, बालाघाट-नैनपुर खंड, इंदौर-बेतूल, ढोलखेड़ी-चौराहा (विदिशा)-महलुआ-चौराहा (कुरवाई) शामिल है।
इंदौर में 150 एकड़ में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की महत्वकांक्षी भारत माला परियोजना के तहत प्रदेश के पहले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क आधारशिला रखी जायेगी। केन्द्रीय तथा राज्य सरकार के मध्य इंदौर से झाबुआ मार्ग में माचल गांव के समीप एक 150 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने के संबंध में एमओयूबी साइन किया जायेगा। यह लॉजिस्टिक पार्क बीओटी फार्मूले पर बनाया जायेगा। लॉजिस्टिक पार्क बनने से मध्यप्रदेश में उत्पादित होने वाली वस्तुओं को दूसरे राज्यों और देश के बाहर भेजना आसान हो जायेगा। इससे इंदौर को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त हो सकेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!