श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने लिया संन्यास

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने संन्यास की घोषणा की। आज (मंगलवार) को उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। मलिंगा टेस्ट और एकदिवसीय मैचों से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। लसित को टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया है। ऐसे में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

अब मेरा जूते आराम करेंगे- मलिंगा

लसिथ मलिंगा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। कहा कि पिछले 17 सालों में मैने अनुभव हासिल किया। उसकी अब मैदान में जरूरत नहीं है। मैंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है। अब मेरे जूते आराम करेंगे, लेकिन खेल के लिए मेरा प्यार कभी आराम नहीं करेगा। मलिंगा ने कहा कि मैं युवा पीढ़ी का समर्थन करता रहूंगा। मैं हमेशा उन सभी के साथ रहूंगा, जो खेल से प्यार करते हैं। उन्होंने श्रीलंका टीम और मुंबई इंडियंस को धन्यवाद भी दिया।

लसिथ मलिंगा का करियर

लसिथ मलिंगा ने अपने करियर में 30 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 101 विकेट, 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं 226 वनडे में 338 विकेट हासिल किए हैं। जबकि टी20 के 84 मुकाबलों में 107 विकेट चटकाएं हैं। मलिंगा अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मैदान पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इनमें दो बार लगातार चार गेंदों पर 4 विकटे लेना, 3 बार हैट्रिक शामिल है। साल 2014 में उन्होंने अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप का विजेता भी बनाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!