आईपीएल के दूसरे चरण में नई शुरुआत करनी होगी : पोंटिंग

दुबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम  दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उनकी टीम रविवार से यूएई में शुरु हो रहे लीग के 14वें सत्र के बचे हुए मैचों में नई शुरुआत करेगी। कोच पोंटिंग के अनुसार लीग के पहले चरण में आपने क्या किया है, इससे दूसरे चरण में फर्क नहीं पड़ता है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले चरण में आठ मैचों में से छह अंक जीतकर तालिका में शीर्ष पर चल रही थी पर कोच के अनुसार इससे खुश होना ठीक नहीं है।  पोंटिंग ने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि हमने सत्र के पहले हाफ में कैसा प्रदर्शन किया। हमने तब काफी अच्छा क्रिकेट खेला था और तब से अब चार महीने हो गये हैं, इसलिये हमें नये सिरे से शुरूआत करनी होगी। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें टूर्नामेंट के बढ़ने के साथ ही अपने को और बेहतर करना होगा और तय करना होगा कि हम टूर्नामेंट के अंत की ओर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें।’’ पोंटिंग ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के पहले हाफ में हमारा प्रदर्शन अच्छा इसलिए था क्योंकि हमने तब अच्छा क्रिकेट खेला था और कड़ी मेहनत की थी पर मुझे नहीं लगता कि तब भी हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला था।’’ साथ ही कहा कि उनके खिलाड़ियों ने यहां सत्र पूर्व शिविर के दौरान काफी उत्साह दिखाया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में वापसी के लिये चार महीने से इंतजार कर रहा था। टीम के साथ शानदार समय रहा था और मेरे कैलेंडर वर्ष में भी यह बेहतरीन समय है। मैं यहां कोचिंग स्टाफ से बात कर रहा हूं और उन्होंने अभी तक सत्र पूर्व शिविर में शानदार काम किया है। आप खिलाड़ियों का जज्बा और उत्साही रवैया देख सकते हो।’’पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं कि अगले चार-पांच हफ्तों में क्या होने वाला है।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!