18 साल की एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, जीता US Open 2021 टाइटल

इंग्लैंड की युवा महिला टेनिस सनसनी एम्मा रादुकानू ने शनिवार (स्थानीय समय) को यूएस ओपन महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। एम्मा रादुकानू ने फाइनल में कनाडा की लैला फर्नांडीज को हराकर 53 साल में खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनने का गौरव हासिल किया हैं। वह ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीतने वाली 44 वर्षों में पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी भी हैं। 18 वर्षीय एम्मा रादुकानु ने न्यूयार्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित फाइनल में अपनी कनाडाई प्रतिद्वंद्वी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।यूएस ओपन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “53 साल का इंतजार खत्म! एम्मा रादुकानु 1968 के बाद से यूएस ओपन जीतने वाली पहली इंग्लिश महिला हैं।” ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने एक बयान में रादुकानु को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह उनकी ये जीत कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। बयान में कहा गया है, “यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप जीतने में आपकी सफलता के लिए मैं आपको बधाई देती हूं। इतनी कम उम्र में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, और आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन, और आपकी प्रतिद्वंद्वी लैला फर्नांडीज और तमाम टेनिस खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगी। मैं आपको और आपके समर्थकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं।”ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने ट्विटर पर कहा कि रादुकानु ने खेल में असाधारण कौशल दिखाया। उन्होंने ट्वीट किया, “क्या सनसनीखेज मैच है! एम्मा रादुकानु को बहुत-बहुत बधाई। आपने असाधारण कौशल, शिष्टता और हिम्मत दिखाई और हम सभी को आप पर बहुत गर्व है।”

रादुकानु किसी बड़े फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। 1999 के यूएस ओपन में सेरेना विलियम्स ने मार्टिना हिंगिस को हराने के बाद से यह पहला आल-टीनएज मेजर फाइनल था। wtatennis डाट काम के अनुसार, वह 62 वर्षों में सबसे कम उम्र की ब्रिटिश फाइनलिस्ट थीं, 44 वर्षों में एक प्रमुख फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश महिला और 53 वर्षों में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश महिला थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!