कोरोना के साथ डेंगू व घातक वायरल फीवर का प्रकोप, प. बंगाल और उत्तर प्रदेश में बढ़े मामले

नई दिल्ली ।

देश के कई हिस्सों में डेंगू और वायरल समेत विभिन्न तरह के बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बुखर और अपच के कारण 130 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं प्रेट्र के अनुसार उत्तर प्रदेश में डेंगू के कारण दो और मौतों का मामला सामने आया है। इसके साथ ही अब तक कुल मरने वालों का आंकड़ा 60 हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में वायरल फीवर के कुल 60 मामले सामने आए।

आगरा से 320 किमी दूर फिरोजाबाद पिछले तीन सप्ताह से डेंगू और घातक वायरल फीवर से जूझ रहा है। इसमें अधिकांश पीड़ित बच्चे हैं। इस बीच जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि न्यूजपेपर के रिपोर्टों के आधार पर पैथोलाजी के लिए अधिक रकम वसूलने को लेकर गाइडलाइन जारी किए गए हैं। इसके कुछ मामले मथुरा, आगरा, मैनपुरी में भी है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा जारी पत्र के मुताबिक अब तक प्राइवेट पैथेलाजी अलग-अलग रेट पर डेंगू टेस्ट कर रहे थे। कई लैब बहुत ज्यादा चार्ज वसूल रहे थे लेकिन अब सभी लैब के लिए रेट तय कर दिए गए हैं।

डेंगू के मामले महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार में भी है। दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र में भी डेंगू, मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों ने कहर बरपा रखा है। डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पानी में पैदा होते हैं। वहीं, मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में भी पनपते हैं।

केंद्र ने रोकथाम पर दिया जोर, जारी किए हैं निर्देश

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को लिखित तौर पर दिशानिर्देश दिए हैं। पत्र में स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए कीट विज्ञान निगरानी, स्रोत में कमी लाने संबंधी गतिविधियों और त्वरित वेक्टर नियंत्रण उपायों को क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हाल के हफ्तों में कुछ राज्यों में कुछ इलाकों में डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों (वीबीडी) के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इन रोगों का प्रसार और संचरण पर्यावरणीय कारकों से प्रभावित होता है तथा वेक्टर प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण के कारण मानसून और मानसून के बाद की अवधि के दौरान इनका संचरण अधिकतम होता है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘ इन बीमारियों को खत्म करने के लिए वेक्टर (मच्छर) की संख्या में कमी लाने का निरंतर प्रयास हो।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!