जापान में इबाराकी में हिली धरती, 6.2 तीव्रता का भूकंप

टोक्यो ।

जापान के प्रमुख शहर इबाराकी (Ibaraki) में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ( Japan Meteorological Agency) ने बताया कि भूकंप का यह झटका जापान में स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह करीब 7.46 बजे आया। फिलहाल जापान में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है और मौसम विभाग ने भी सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि इसी साल मई में भी इबाराकी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थेे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी।

फरवरी 2021 में फुकुशिमा में आया था तेज भूकंप

इससे पहले जापान में इस साल फरवरी माह में रात पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था लेकिन सुनामी को लेकर चेतावनी नहीं दी गई थी। अमेरिकी एजेंसी USGS के मुताबिक फुकुशिमा के पास प्रशांत महासागर में 54 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। 2011 में भी इसी इलाके में भूकंप की वजह से सुनामी का प्रकोप देखने को मिला था, तब जापान में 18,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी ।

इसके बाद मार्च 2021 में एक बार फिर जापान की राजधानी टोक्यो के पास भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई थी। जापान के उत्तर पूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!