केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आज, राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में होगी मीटिंग

नई दिल्ली |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। यह बैठक राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। इसके लिए दोपहर पौने चार बजे का समय तय किया गया है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के अहम मंत्री शामिल होंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। आमतौर पर यह बैठक राष्ट्रपति भवन में आयोजित नहीं होती है। इस बार मीटिंग राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कोविड की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है और कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी हो सकती है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद का नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं और इसमें कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री (MoS) शामिल होते हैं, जिन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया जाता है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन और दूरसंचार मंत्रालयों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जा सकती है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर 12 बजे अलीगढ़ में एक नए विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे, जबकि इसके बाद दोपहर 3:45 बजे उनके नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। विश्वविद्यालय के शिलान्यस कार्यक्रम के बारे में खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ”देश के शिक्षा जगत के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास का सुअवसर प्राप्त होगा।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!