टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा बन सकते हैं कप्तान

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 और वनडे टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं. उनक जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कमान दी जा सकती है. विराट अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह बड़ा कदम उठा सकते हैं. 32 साल के कोहली टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक हैं. विराट कोहली ने इस मुद्दे पर रोहित और टीम मैनेजमेंट से ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लंबी बात की है. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में होने हैं.
विराट कोहली पिता बनने के बाद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं. सूत्र ने कहा, ‘विराट इसकी खुद घोषणा करेंगे. उनका मानना है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए वापस जाने की जरूरत है.’ रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं. दूसरी ओर कोहली ने बतौर कप्तान अब तक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. इसके अलावा वे आईपीएल का खिताब भी नहीं जीत सके हैं.

धोनी को मिली है अहम जिम्मेदारी
अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अहम जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें टीम का मेंटॉर बनाया गया है. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उतरी. लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सकी. ऐसे में उन्हें मदद करने के लिए धोनी को टीम के साथ जोड़ा गया है.


8 साल से ट्रॉफी का इंतजार
टीम इंडिया को 8 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. टीम ने अंतिम बार 2013 में एमएस धोनी की ही कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. धोनी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राॅफी तीनों के खिताब दिलाए हैं. इतना ही नहीं वे चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का टाइटल भी दिला चुके हैं.

तीन साल में तीन वर्ल्ड कप
अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अलाव अगले 2 साल भी वर्ल्ड कप होने हैं. 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. इसके बाद 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले होने हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को टीम के साथ पूरी तहर तैयार होने का समय मिल जाएगा. इस कारण रोहित को जल्द कप्तान बनाने की कवायद चल रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!