क्रिकेटर शिखरधवनऔरआयशा ने चुने अलग रास्ते

क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक हो गया है। इन दोनो की शादी को आठ साल हुए थे। धवन की पत्नी आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दोनो के अलग होने की घोषणा की। आयशा ने कहा, जब पहली बार तलाक हुआ था तो मैं डरी हुई थी। मुझे लगा कि मैं असफल हो गई थी और उस समय काफी गलत कर रही थी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज धवन और आयशा की शादी साल 2012 में हुई थी। इन दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। आयशा की पहली शादी से भी दो बेटियां हैं।  आयशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दो बार तलाक होने तक मुझे लगता था कि तलाक एक खराब शब्द है। यह मजेदार है कि कैसे शब्दों के शक्तिशाली मायने और जुड़ाव होते हैं। मैंने एक तलाकशुदा के रूप में स्वयं यह महसूस किया है। जब पहली बार तलाक हुआ था तो मैं डरी हुई थी। मुझे लगा कि मैं नाकाम हो गई थी और उस समय काफी गलत कर रही थी। 
उन्होंने लिखा, मुझे लगा कि मैं स्वार्थी हूं और सबको नीचा दिखा दिया। मुझे लग रहा था कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं। अपनी बच्चियों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने भगवान का भी अपमान किया। तलाक मेरे लिए इतना बेकार शब्द था।  उन्होंने आगे लिखा कि अब आप कल्पना कर सकते हैं कि मुझे इससे दूसरी बार गुजरना पड़ रहा और ऐसे में मेरी मानसिक हालत कैसी होगी। एक बार तलाक होने की वजह से मेरा बहुत कुछ दांव पर लगा था और मुझे काफी कुछ साबित करना था। इसलिए जब दूसरी शादी भी टूट गई तो यह सचमुच डरावना है पहले से कहीं ज्यादा। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!