इंदौर में युवती से दुष्कर्म-ब्लैकमेल कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव

इंदौर ।

जूनी इंदौर थाना पुलिस ने 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर इंतेखाब अहमद को दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित 21 वर्षीय सीएस छात्रा पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बनाता था। उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। टीआइ आरएनएस भदौरिया के मुताबिक, गुलजार कालोनी निवासी आरोपित इंतेखाब पुत्र इकबाल अहमद युवती के साथ स्कूल में पढ़ता था। उस वक्त पीड़िता और इंतेखाब में सामान्य बातचीत होती रहती थी। वर्ष 2016 में पीड़िता ने स्कूल छोड़ दिया। वर्ष 2017 में आरोपित इंतेखाब ने युवती को फोन किया और मिलने के बहाने घर आया। उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। खुफिया कैमरे और मोबाइल से उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। पीड़िता ने दूर जाने का प्रयास भी किया, लेकिन हर बार इंतेखाब वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था। इस कारण पीड़िता अवसाद का शिकार हो गई। एएसपी राजेश व्यास के मुताबिक, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़िता बोली- धमकी देता था, धर्म बदलो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

मैं सीएस की तैयारी कर रही हूं। इंतेखाब मुझे रिंग रोड की होटल में लेकर जाता था। मैंने अलग होने का प्रयास भी किया लेकिन वह वीडियो दिखा देता था। जब भी मिलता निकाह का दबाव बनाता। उसने कहा तुम धर्म बदल लो। मैं काफी परेशान हो चुकी थी। उसने कहा था कि सब बातें किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा। चार सितंबर को स्वजन की अनुपस्थिति में वह चाकू लेकर घर में घुस गया। उसने धमकाया और कहा बातें नहीं मानी तो अंजाम बुरा होगा। कुछ देर बाद माता, पिता और भाई आए तो उसकी स्थिति देख शक हुआ। काउंसिलिंग के बाद पूरा घटनाक्रम बताया और थाने पहुंची। रावजी बाजार थाना की एसआइ सीमा धाकड़ ने उसके बयान लिए और आरोपित पर केस दर्ज किया। (जैसा पीड़िता ने बयानों में बताया)

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!