दिखावे की सख्ती, पुलिस की मौजूदगी में लूटा छह महिलाओं को

इंदौर ।

पुलिस ने दो दिन से जबरदस्त माहोल बना रखा है। एक तरफ सोशल मीडिया पर अपराधियों की तलाश, परेड और धरपकड़ के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है। दूसरी तरफ बेखौफ बदमाश चोरी-लूट को अंजाम दे रहे है। डीआइजी मनीष कपूरिया ने गुरुवार को सभी थाना प्रभारी, सीएसपी और एएसपी को फील्ड में भेजा। चेन लूटेरों, जेबकतरों, चोरों और चाकूबाजों से थाने भरवा दिए। इसके बाद भी बदमाश छह महिलाओं को लूट कर फरार हो गए।

पौन दो लाख का हार लूटा, पुलिस वाले बोले- बाद में आते हैं

कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित संचारनगर (एक्सटेंशन) में 55 वर्षीय सुलोचना वर्मा से बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े तीन तोला वजनी सोने का हार लूट लिया। वर्मा ने पुलिस को बताया वह शाम करीब सवा सात बजे हरतालिका तीज का पूजन कर घर आई थी। बाइक पर एक बदमाश आया और पता पूछने के बहाने हार लूट कर भाग गया। सूचना पर कनाड़िया थाना की पुलिसकर्मी आए, लेकिन बाद में आने का बोलकर चले गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरें में कैद भी हो गए हैं।

पता पूछा और झपट ली महिलाओं से चेन

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में लूट की दो वारदात हुई। जयरामपुर कॉलोनी में रहने वाली राधा जुगवानी से दो बदमाश ब्रिज के समीप एक तोला वजनी चेन लूट कर भाग गए। दूसरी वारदात खातीवाला टैंक में अमर अपार्टमेंट में हुई है। फरियादी अल्फिया हुसैन ने पुलिस को बताया वह फ्लैट के नीचे खड़ी हुई थी। बदमाश उससे पता पूछने आए और चेन लूट कर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

वृद्धा से चेन और युवती से मोबाइल लूटा

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित परस्पर नगर में भी इसी तरह घटना हुई। बदमाश 65 वर्षीय उर्मिला भार्गव से बाइक सवार दो बदमाश चेन लूट कर भाग गए। पुलिस ने महेंद्र भार्गव की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उधर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में प्रतिक्षा पारोलकर से बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा और फरार हो गए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!