सिंधिया का ग्वालियर दौरा रद्द कांग्रेस में बढ़ी हलचल

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का 20 और 21 अगस्त को प्रस्तावित ग्वालियर दौरा निरस्त हो गया है। दौरा निरस्त होते ही सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल होने की ख़बरों को बल मिलने लगा है। सोशल मीडिया तो सिंधिया के एमपी के मुख्यमंत्री बनने तक की ख़बरें चला चुका है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर दौरा एक बार फिर रद्द हो गया है। वे 20 और 21 अगस्त को आने वाले थे इससे पहले वे 21 और 22 को ग्वालियर आ रहे थे जिसमें पहले संशोधन किया गया और अब पूरा कार्यक्रम अपरिहार्य कारण बताकर रद्द कर दिया गया। सिंधिया 20 अगस्त को डबरा और भितरवार में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने वाले थे और 21 अगस्त को ग्वालियर में ग्वालियर स्मार्ट सिटी की बैठक लेने वाले थे । लेकिन अब ये रद्द कर दिए गए हैं। उधर सिंधिया का दौरा रद्द होते ही अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।सोशल मीडिया के विशेषज्ञ अब सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की बात को सही होने का दावा कर रहे हैं उनका दावा है कि सिंधिया भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात भी कर चुके है। उधर सोशल मीडिया अमित शाह के माध्यम से सिंधिया को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तक का एलान कर चुकी है। 

गौरतलब है सोशल मीडिया की ये कहानी सिंधिया के मोदी सरकार के 370 और 35A हटाने के फैसले के  समर्थन के बाद शुरू हुई है और अभी जारी है। खास बात ये है कि इन बातों पर सिंधिया की कभी कोई प्रतिक्रिया अबतक नहीं आई है। उधर सिंधिया समर्थक नेता और मंत्री सोशल मीडिया की बातों को अफवाह बता रहे हैं उनका कहना है ये भाजपा का ही षड्यंत्र है उनके “महाराज” कभी ऐसा नहीं कर सकते। बहरहाल विधानसभा चुनावों के बाद से सिंधिया के साथ हो रहे घटनाक्रम ही उनके लिए अफवाहों को जन्म दे रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!