मध्य प्रदेश : आयकर विभाग विधायकों की संपत्ति की जांच करेगा

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए संपत्ति एवं चुनावी खर्च के ब्योरे को लेकर आयकर विभाग पूछताछ भी कर सकता है। विभाग ने करीब 50 लोगों को नोटिस देकर नामांकन पत्र के साथ दिए गए संपत्ति के ब्योरे संबंधी दस्तावेज मांगे थे। इनमें से कई लोगों ने जवाब भेज दिए, जबकि कुछ के बाकी हैं। विभाग को कुछ मामलों में संपत्ति के बेनामी होने की आशंका है।

आयकर विभाग ने प्रारंभिक छानबीन में पाया है कि नामांकन पत्र के साथ संपत्ति का जो ब्योरा दिया गया है, उसका मिलान नियमित तौर पर दिए जाने वाले आयकर विवरण से नहीं हो रहा, इसमें दिख रहे अंतर को लेकर विभाग संतुष्ट नहीं है।

इसलिए अलग-अलग किस्तों में करीब 50 लोगों को धारा 131 के तहत नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। बताया जाता है कि नोटिस की अवधि बीतने के बावजूद कतिपय विधायकों के जवाब नहीं मिले हैं, जबकि ज्यादातर ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के जरिए बिंदुवार जवाब भेजे हैं।

विभाग अब सभी दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद आवश्यक हुआ तो संबंधित विधायक से पूछताछ भी कर सकता है, क्योंकि कुछ प्रॉपर्टी को लेकर विभाग को संदेह भी है। जिन लोगों को नोटिस थमाए गए हैं, उनमें पक्ष-विपक्ष दोनों ही दलों के नेता हैं।

पिछले पखवाड़े जिन्हें नोटिस भेजे गए थे, उनमें पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं पूर्व विधायक मीरा यादव भी शामिल हैं। इनके अलावा भारत सिंह कुशवाह, राहुल लोधी, आलोक चतुर्वेदी, राकेश गिरी गोस्वामी, शशांक भार्गव, संजीव सिंह कुशवाह और रणवीर सिंह जाटव को भी नोटिस भेजे गए हैं।

कई नेताओं का कहना है कि उन्होंने आयकर को जरूरी दस्तावेज पहुंचा दिए हैं। विभाग अब इन दस्तावेजों की छानबीन के बाद अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजेगा। इसके अलावा यदि किसी करदाता पर टैक्स निकल रहा है तो उसे वसूलने की कार्रवाई भी करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!