पाकिस्तानी कनेक्शन उगलेगा इरफान, जेल से खजराना थाने पहुंचा साजिश का आरोपित

इंदौर ।

खजराना थाना पुलिस ने शहर में दंगे भड़काने और गोलियां चलाने का षड्यंत्र रचने वाले सैयद इरफान अली को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। इरफान से पाकिस्तानी कनेक्शन और हथियारों के संबंध में पूछताछ होना है। इरफान की तबियत खराब होने पुलिस ने उसे जेल में दाखिल कर दिया था।

खजराना थाना पुलिस के मुताबिक सैयद इरफान मास्टर माइंड अल्तमश के साथ मिलकर हिंदू संगठनों की रैली में गोली चलाने और हमला करने की साजिश रच रहा था। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन उसको जेल भेजना पड़ गया। गुरुवार को कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपित को रिमांड पर ले लिया। उससे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है क्या उसने गोलियां चलाने के लिए हथियार खरीद लिए थे।
पाकिस्तानियों से वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे आरोपित

जांच में शामिल अफसरों के मुताबिक बाणगंगा में चूड़ीवाला तस्लीम के साथ हुई मारपीट के बाद अल्तमश ने जावेद, इमरान और इरफान के साथ मिलकर हमले की साजिश की। उसने तय किया था कि 24 अगस्त को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जब रैली के रूप में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे तभी गोलियां चला कर दंगा भड़का देंगे। जांच में यह भी पता चला कि आरोपित पाकिस्तान के साथ वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। इन पर साम्प्रदायिक द्वेष भड़काने और अन्य प्रकार की धार्मिक बातें करते थे। पुलिस इरफान से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!